QUEST




From where does the power come
That turns a soft cool breeze
Into a raging storm?

How do the circumstances appear
The wind sweeps off the sand
O Aeolus! thy art in dunes perform

Chaos in the silent sea
Echoes the uproars
The boundaries modify and reform

Do they hold it within or
A force beckons them
When their path is objected
They tend to transform?
~~payal~~

LIFELESS LIES....



Absorbed by the tired images
The countless timeless sighs
Tiptoed gently and screamed
In the sulky silent cries

Eyes stared hesitantly
At the stains and overlooked
While chasing the shadows
Those were lost in the woods

A tinge of silver on black then flashed
The cracks showed up clear
On the barren land
With the shades of red

The countdown had begun
But the time has ceased
All for the lifeless lies
That now rest in peace…

“Pieces”??
~~payal~~

सपना क्या है??

सपना क्या है?
एक ख्याल ही तो है
कभी आंखों में पलता हुआ
कभी दिलों में जलता हुआ
कभी आंसुओं में ढलता हुआ
कभी खुशियों में मुस्कुराता हुआ
कभी सोते से जगाता हुआ
कभी गहरी नींद में सुलाता हुआ
एक साया सा?
जो ख्यालों में गहराता जाता है
और ख़ुद में इतना समा जाता है
की इंसान जकड़ा रह जाता है
जब किसी का सपना टूटता है
तो कैसा लगता है?
कांच के टूटे टुकड़ों की तरह
क्या आंखों में चुभता है?
या फिर एक लम्बी रात की तरह
अंधेरों में ही बसता है?
और मानव मन ख़ुद ही रोता है
तो कभी ख़ुद ही ख़ुद पर हँसता है
हर सपने की भी कीमत होती है शायद
हकीक़त की धरा से टकराकर
क्या सपना अधूरा रह जाता है
और अपनी कीमत चुकाता है?
सपना सिर्फ़ सपना होता है
पर हाँ, खुशी का या गम का
एक लम्हा वो अपना होता है….
~~पायल~~

कुछ शब्द


.....कुछ शब्द
जिंदगी को टटोलते हुए
कुछ एहसास
शब्दों में खोये हुए
कुछ वादे
एहसास में पिरोये हुए
कुछ सपने
उन वादों में जागते हुए ढूंढती हूँ
फिर अपनी बंद मुट्ठी को खोलकर
उन सपनों को देखती हूँ
हवाओं में घुलते हुए
…..रंग बिखेरते हुए....
हवाओं में घुलते हुए
उन सपनों को देखती हूँ
फिर अपनी बंद मुट्ठी को खोलकर
उन वादों में जागते हुए ढूंढती हूँ
कुछ सपने
एहसास में पिरोये हुए
कुछ वादे
शब्दों में खोये हुए
कुछ एहसास
जिंदगी को टटोलते हुए
कुछ शब्द.....
~~पायल~~

बस यूँ ही

दिन के पहले पहर में
उजले सपनों की चादर ओढे
जब नींद गहराती है
मदहोश कर जाती है
तभी खिड़की पर दस्तक देती
उजाले की पहली किरण
चिडियों की चहचहाहट और
घास पर बिछी ओस की बूँदें
खींचती हैं मुझे अपनी ओर
खिड़की खोल
जब देखती हूँ
एक सर्द हवा का झोंका
मेरे बालों को छूता हुआ
गुज़र जाता है
और फिर अचानक
उस एक पल में
फूलों की महक से
मेरा कमरा भर जाता ही
उस महक में ढूंढती हूँ
एक कोमल सा स्पर्श
कुछ गुज़रे हुए पल
कुछ महकी हुई यादें
कुछ बहकी सी बातें
कुछ ख़ास नहीं
बस यूँ ही....:)
~~पायल~~

जीवन चक्र

एक ठूंठ
सड़क के बीचों बीच खड़ा
जूझता हुआ अपने आज से
दीमक का घर सा
बीते हुए कल की सुनहरी यादों में
जीता है अपने जीवन को

जब चिडियाएँ चहचहातीं थीं
घोसले बनाती थीं
उन हरी भरी डालियों पर
कभी सावन के झूले पड़ते
कभी प्रेम के रंग दिखते
तो कभी अलगाव का गम
कभी ओस की बूँदें टपकती
कभी सावन की बूँदें सजती

वह जो करता जीवन अर्पण
आसरा देकर पथिकों को
कभी सुनता सूखे पत्तों की सरसराहट
तूफानों से जूझता हुआ
खड़ा रहता अडिग, निःस्वार्थ

यह वृद्ध ठूंठ
असहाय,निर्बल
अपनी ज़मीन को छोड़ता हुआ
अपने इर्द-गिर्द नए जीवन
को ढूंढता है

फैली हुई उसकी जड़ों में से
फूटी कोपलें
एक सुखद एहसास दिलाते हुए
चैन की नींद सुलाती हैं..

पास खड़ा हुआ एक
लहलहाते वृक्ष में
देखता है अपना आने वाला कल….
और सोचता है अपना बीता हुआ कल ....

~~पायल~

एहसास

ज़ख्म कुछ गहरे मिले इस दिल को
दर्द का इलाज करती हूँ
मेरे हर शिकवे में तू ही है
तेरे हर गिले में मैं ही हूँ


ढूंढती हूँ आज मैं ख़ुद को
ख्यालों में फिर खो जाती हूँ
तू हर पल मेरे पास है
मैं हर पल तेरे साथ हूँ


कोई क्या जाने इस एहसास को……
महसूस कभी यूँ करती हूँ….
जैसे कहीं तू मुझ में रहता है
और कहीं मैं तुझ में रहती हूँ….

~~पायल~~

दायरा


सिमटे हुए दायरों में कभी
कुछ रिश्ते ऐसे बन जाते हैं
जो न तो भूले जाते हैं
और न ही याद आते हैं


कहना चाहो कुछ भी
तो और चुप हो जाते हैं
बात पूरी हो जाती है
शब्द कहीं खो जाते हैं

कुछ अनसुनी बातों में
मतलब उलझ से जाते हैं
वक्त के सैलाब में
रिश्ते गुम हो जाते हैं...
~~पायल~~

..एक रिश्ता

आंसुओं से एक रिश्ता है,
आंसुओं में एक रिश्ता है
रिश्ता जज़्बात का,
रिश्ता एहसास का,
आंखों का दिल से,
दिल का दर्द से,
दर्द का एहसास से,
एहसास का जज़्बात से......
आंसुओं से एक रिश्ता है,
आंसुओं में एक रिश्ता है
~~पायल~~

अन्तर्द्वन्द्व

भरा हुआ है इस दिल में गुबार इतना
मानो ज्वालामुखी में उफनता लावा जितना
डोलती जा रही है धरती, गिर रही हैं चट्टानें
तहस नहस न हो जाए सब, सोचता मन क्यों इतना
टूटा जाता है अब बाँध सब्र का इतना
गूंजती हुई हैं खामोशियाँ, सहमी हुई हैं दिशायें
अंतर्मन से रिसता लहू है, यह मन डरता क्यों इतना
पूछो इन वृक्षों से है सहा प्रहार कितना
एहसास की तपन ,झुलसती हुई हैं आशाएं
बीते पतझड़ की आग को, रे मन क्यों याद करे इतना
सावन की शीतल लहरों ने बुझाना भी चाहा कितना....

~~ पायल~~

मतिभ्रम

एक ख़याल तन्हा कर जाता है

कुछ धुंधलका सा छा जाता है

एक धड़कन सुनाई देती है

एक चेहरा दिखाई देता है

कभी अपना सा नज़र आता है

कभी सवाल बनकर रह जाता है

एक कशमकश सी है

अपना है या सपना है कोई?!?

~~पायल~~

जुगनू


एक जुगनू अँधेरी रात में सलीका सिखा गया
अंधेरों को रोशन करने का तरीका बता गया......
अंतस की ज्वाला को प्रज्वलित करते हुए
एक चिंगारी को जैसे शोला बना गया......
अनजानी भीड़ में ख़ुद को तलाशते हुए
ख़ुद से ख़ुद की पहचान करा गया.......
अनचाहे गिले शिकवे भुलाते हुए
कुछ भटकते हुए सवालों के जवाब बता गया.......
फिर मंद ही मंद मुस्कुराते हुए
आस का एक बुझा हुआ दीपक जला गया........
~~पायल~~

CONFLICTING TEMPEST

Wish I could rhyme
In the realm of desires
:
:
but how?
when?
Is it possible?
Oh!Its dark….
The questions unanswered
Still!
:
:
Rhythm left out
Words are stolen
Thoughts abandoned!!
:
:
:
Will there be rhyme again??
In the vicinityof a parched soul??
:
:
Presence of a serene heart??
:
:
“abyss”!!
~~payal~~

REMINISCING

Let's sit together
And decide
One last time!
If it's that easy
To forget
And move on...

Come,
Let's first add in the moments
Of joy…
The first exchange
Of words..
The first call.
Commitments?Were there?
Unheard amidst laughter..May be!

Now let's minus
Our sorrows
Regrets, grudges
The game of lost and found
Misunderstandings? Can’t say..
Ah! Spell bound!!

What next??
Multiply now with
The moments cherished
The memories stored
The trust, the care we shared
Feelings?True!Hey!Stop!!
Oh please..not again!

Result?
An unbounded
Infinity!!

Ok..
Lets divide our pain
Your pain
My pain
No Promises? eh!
Forget it! There were none..
Implied may be
Here we have
An equal share…

Enough ...
Don’t you see the demons
trailing all the good moments
and overshadowing
all laughters ! smiles !
Standing alone...lost..!
Embracing the leftovers of
A soul connection

Peace….
~~payal~~

INCOMPLETE CANVAS

Meandering thoughts
Starts to paint an iris
With palette of moody colors
And a brush of time
Few free strokes
On the blank pages...
The imagination bleeds!
The picture turns hazy….
And drowns in salinity
Bright colors
In search of mirage
Undo,weaves and paint
The thoughts again!
But a part forever remains
Black and white
Beyond the horizon
Hidden….
~~payal~~

I STILL REMEMBER..

I still remember
those cups of tea
you made during my exams
To keep me awake
I still remember
Those boring History lessons
You read to help me
When I was ,half asleep
I still remember
Those difficult times
you dealt with
and Your worries…
I still remember
Mom and You gave me
Everything I deserved
This life,This world
I still remember
Those Hugs, smiles,blessings
You showered on me
when I won those awards
I still remember
Your words,
“never mind,be carefree,stay happy’
Whenever I felt weak….
Now when you are growing old
I wish you remember
That you need to be carefree
And I shall be your strength…….
I wish your blessings be forever with us!
~~payal~~

YET AGAIN


Beneath the huge fluorescent lights
Blinding the faith
With the life’s strings in unknown hands
The chaotic uneasiness prevails

Amidst the murmurs’ and the whispers
I hear the pulsating beeps
Listening to my heart I lie
That often missed the beats

Swallowing the bitterness
Offered with the hazy fumes
My eyes close miraculously
As I think of you..

With a sigh of relief
Some faint voices reach my ears
And wake me up
From an unconscious sleep

As I hold you near
Yet Again!!
~~payal~~

MOTHER


With a child
A mother is born
O mother divine!
Ye blessed by the mountains stability
And the depth of the oceans
To love unconditionally
With a calm smile ye greets
nourish and protect
A life in thy womb
Forgetting the pain
The brightness of the sun reflects
In thy fond grimace
Thy love guides through
Teaching the lessons of life..
Keep us in thy care
And bless us forever
With strength in strife..
~~payal~~



DANCING ANGELS

With every passing moment
Heart skipped a beat
While life took a step ahead
Melting in the arms of time
Neither the time turned back
Nor did the life
Preachers preached to move on
While the learners kept on learning…
Swift motions
On the rhythmic beats
Dancing Angels
In a close dance
On the floor of time and life
Lost somewhere
:
:
Between
:
:
The way it is and
The way it could have been
~~payal~~